उत्तर प्रदेश (इंद्र यादव) भाई लोग, चित्रकूट के नया बाजार
प्राइमरी स्कूल में तो अलग ही लेवल का ‘एजुकेशन’ चल रहा है! यहाँ की मैडम मधु कुमारी ने स्कूल को ही ‘रिलैक्सेशन सेंटर’ बना डाला।
मैडम का सीन कुछ ऐसा था कि क्लास में बच्चों को पढ़ाने के बजाय, वो जमीन पर पसर गईं और नन्ही छात्राओं से बेलन मसाज की फरमाइश कर डाली। मतलब, घर की रोटी बेलने वाला बेलन अब मैडम की कमर के ‘मिसाइल’ दर्द को ठीक करने के काम आ रहा था।
मामला एकदम झकास तरीके से एक्सपोज हो गया!
किसी शातिर ने चुपके से मैडम का ये ‘स्पेशल सर्विस’ वाला वीडियो बना लिया और इंटरनेट की गली में छोड़ दिया। अब मैडम की ये ‘बेलन थेरेपी’ सोशल मीडिया पर फुल-टू वायरल है और शिक्षा विभाग वाले उनकी क्लास लेने की तैयारी में हैं।
मैडम को लगा होगा कि बेलन से ज्ञान बढ़े न बढ़े, दर्द तो कम हो ही जाएगा! पर अब जो ‘मिसाइल’ उन पर गिरेगी, उसका मसाज कोई नहीं कर पाएगा।



