संवाददाता अमित सेठ
भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा आज विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद में संचालित गेहूँ क्रय व्यवस्था का जायजा लेने हेतु मण्डी समिति गोपीगंज गेहूँ क्रय केन्द्र तहसील ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं सचिव, कृषि उत्पादन मण्डी समिति गोपीगंज भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी पंकज भारती (विपणन निरीक्षक) मौके पर उपस्थित मिले तथा केन्द्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित पाई गईं। केन्द्र पर बैनर प्रदर्शित था एवं क्रय हेतु आवश्यक उपकरण—दो सत्यापित इलेक्ट्रॉनिक कांटे, नमी मापक यंत्र, पावर डस्टर, ई-पॉप मशीन, ई-उपार्जन हेतु लैपटॉप तथा अन्य अभिलेख उपलब्ध पाए गए। निरीक्षण के समय ग्राम तिलंगा, तहसील ज्ञानपुर निवासी अपनी उपज लेकरआए कृषक विजय शंकर मिश्रा का उत्साह वर्धन करते हुए कृषक द्वारा लगभग लगभग 20 कुंतल गेहूँ विक्रय हेतु लाया गया था, जिसकी तौल जिलाधिकारी जिलाधिकारी द्वारा प्रारंभ कराई गई। जिलाधिकारी ने कृषक को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराने को कहा। कृषक द्वारा बताया गया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 15 तथा भारतीय खाद्य निगम का 01, कुल 33 गेहूँ क्रय केन्द्र संचालितहै।जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों से संपर्क स्थापित कर मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहूँ क्रय सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों के साथ मधुर एवं अनुशासित व्यवहार रखने तथा क्रय केन्द्र पर किसी प्रकार की समस्या न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता निर्देशों के अनुसार ही क्रय करना सुनिश्चित करें।रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2585 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना में ₹160 प्रति कुंतल अधिक है। पंजीकरण की सुविधा ऑनलाइन गेहूँ विक्रय के लिए कृषक अपने मोबाइल, किसान मित्र ऐप या साइबर कैफे के माध्यम से विभागीय वेबसाइट fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। किसानों का भुगतान आधार लिंक्ड एवं एनपीसीआई मैप्ड बैंक खातों में किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



