हरियाणा फ़रीदाबाद से सुभाष दीवान की रिपोर्ट
फरीदाबाद। माननीय विधायक धनेश अदलखा के सहयोग तथा भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला सेवा शिविर लगातार सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है।इसी क्रम में आगामी मंगलवार 17 मार्च को डी-ब्लॉक स्थित विधायक कार्यालय (नंबर-1) में प्रातः 11 बजे से विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न सहायताओं हेतु पंजीकरण किया जाएगा।आयोजकों के अनुसार शिविर में 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए बैटरी से चलने वाले ई-रिक्शा, नेत्रहीन बच्चों के लिए स्मार्टफोन, बुजुर्गों के लिए फुट केयर किट, दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स व्हीलचेयर, तथा जरूरतमंदों के लिए कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि इस सेवा कार्य की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति शिविर का लाभ उठा सकें।अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति अलका भाटिया (7065291291), तरुण शर्मा (9990070006), सुमित त्यागी (9667468003) और प्रीता आहूजा (9811606756) से संपर्क कर सकते हैं।



