Homeआज की ताजा खबरदुर्गागंज में अवैध बालू परिवहन पर शिकंजा, पकड़े गए दो डंपर सीज

दुर्गागंज में अवैध बालू परिवहन पर शिकंजा, पकड़े गए दो डंपर सीज

वरिष्ठ पत्रकार सीआरएस न्यूज़ संवाददाता श्याम शुक्ला


जनपद भदोही के थाना दुर्गागंज क्षेत्र में खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो डंपरों को पकड़ लिया। यह कार्रवाई दुर्गागंज बाजार के पास की गई, जहां गोपीगंज से जंघई की ओर जा रहे वाहनों को संदेह के आधार पर रोका गया।
जांच के दौरान चालकों से परिवहन से संबंधित वैध अभिलेख मांगे गए, लेकिन आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद खनन अधिकारी ने दोनों डंपरों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु स्थानीय थाना दुर्गागंज को सुपुर्द कर दिया।
पकड़े गए वाहनों के नंबर BR 24 GD 4684 तथा BR 24 GC 8025 बताए जा रहे हैं, जो बिहार पंजीकृत हैं।
खनन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
15 %
0.2kmh
0 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
35 °

Most Popular