Homeआज की ताजा खबरधन्यवाद एवं विकसित रैली में उमड़ी भीड़, कार्यक्रम के बीच मोबाइल चोरी...

धन्यवाद एवं विकसित रैली में उमड़ी भीड़, कार्यक्रम के बीच मोबाइल चोरी से मचा हड़कंप

(संवाददाता: फरीदाबाद) प्रेमवीर


फरीदाबाद। शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं विकसित रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


मंच पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक राजेश नागर, सतीश फागना व दिनेश अदलखा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नेताओं ने सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर भाजपा नेताओं मूलचंद शर्मा और जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए केक भी काटा, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
मोबाइल चोरी की घटना से हलचल
इसी बीच रैली स्थल पर एक अप्रत्याशित घटना ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ओल्ड फरीदाबाद के महावीर नगर आरडब्ल्यूए के प्रधान चरण सिंह सैनी का मोबाइल फोन कार्यक्रम के दौरान चोरी हो गया। भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई इस घटना से कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।
पीड़ित द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
रैली शांतिपूर्वक संपन्न हुई, लेकिन घटना ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
(संवाददाता: फरीदाबाद)

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
48 %
2.3kmh
100 %
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
37 °
Wed
37 °
Thu
33 °

Most Popular