Homeआज की ताजा खबरप्रयागराज की वायरल 'मोनालिसा' फरार! बॉयफ्रेंड फ़रमान के लिए ठुकराया परिवार, पुलिस...

प्रयागराज की वायरल ‘मोनालिसा’ फरार! बॉयफ्रेंड फ़रमान के लिए ठुकराया परिवार, पुलिस से मांगी सुरक्षा।

मुंबई (इंद्र यादव) याद है प्रयागराज के महाकुंभ में अपनी मुस्कुराहट और मालाओं से इंटरनेट का दिल जीतने वाली मोनालिसा? वही, जिनकी सादगी पर सोशल मीडिया फिदा हो गया था। अब वो एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार मामला ‘डिजिटल लाइक’ का नहीं बल्कि ‘दिल’ का है!

क्या है पूरा मामला!

मोनालिसा ने अपने घर-परिवार को ‘टा-टा बाय-बाय’ कह दिया है और अपने बॉयफ्रेंड फरमान के साथ जिंदगी बिताने का मन बना लिया है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब वो सीधे केरल के एक पुलिस स्टेशन जा पहुंचीं।

पुलिस से मांगी सुरक्षा:

मोनालिसा का कहना है कि उनके और फरमान के इस ‘इश्क’ से उनके घरवाले बिलकुल खुश नहीं हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें अपनी जान का खतरा है और वे अब सिर्फ अपने पार्टनर के साथ ही सुरक्षित महसूस करती हैं। मोनालिसा ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उन्हें उनके परिवार वालों से बचाया जाए ताकि वो बिना किसी डर के अपनी नई जिंदगी शुरू कर सकें।

अब लोग क्या कह रहे हैं

सोशल मीडिया पर तो जैसे मीम्स की बाढ़ आ गई है:
कुछ कह रहे हैं— “कुंभ में जो खोया था, वो केरल में मिल गया!”

तो कुछ चुटकी ले रहे हैं— “माला बेचते-बेचते खुद ही प्रेम की माला में बंध गईं!”

खैर, प्यार अपनी जगह है और कानून अपनी जगह। अब देखना ये होगा कि पुलिस और परिवार इस ‘लव स्टोरी’ को क्या मोड़ देते हैं।

Monalisa #KumbhMela #MonalisaLoveStory #KeralaPolice #ViralNews #InternetSensation #FarmanAndMonalisa #TrendingNow #DesiNews #LoveVsFamily

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
36.2 ° C
36.2 °
36.2 °
12 %
2.2kmh
0 %
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
40 °
Mon
39 °

Most Popular