Homeआज की ताजा खबरप्रयागराज में रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

प्रयागराज में रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बारा थाना प्रभारी (SHO) विनोद कुमार सोनकर को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने एक दुष्कर्म (रेप) के मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाने के बदले शिकायतकर्ता से 75 हजार रुपये की मांग की थी। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ पहले से एक कथित फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसे खत्म करने या मामले को निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी।पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जब शिकायतकर्ता थाना प्रभारी के कार्यालय में 75 हजार रुपये देने पहुंचा, उसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने मौके पर पहुंचकर SHO को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी थाना प्रभारी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और इस पूरे प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.2 ° C
23.2 °
23.2 °
54 %
0.7kmh
5 %
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
39 °
Wed
40 °

Most Popular