डीएम-एसपी ने इंद्रावती इंटर कॉलेज, गिरधरपुर (ज्ञानपुर) का किया औचक निरीक्षण
भदोही, 27 फरवरी 2026।
जनपद में संचालित हो रही बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी एवं पूर्णतः निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्र इंद्रावती इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपराह्न द्वितीय पाली में आयोजित भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।
डीएम व एसपी ने केंद्र पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। साथ ही डबल लॉक अलमारी में प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव तथा खोलने-बंद करने की प्रक्रिया का भी परीक्षण किया। परीक्षा से संबंधित अभिलेखों एवं पत्रावलियों की भी पड़ताल कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने केंद्र व्यवस्थापक को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता व गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी व्यवस्थाएं शासन के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके और बाहरी तत्वों की किसी भी प्रकार की संलिप्तता न हो।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षार्थियों से संवाद कर उन्हें एकाग्रचित होकर शांत मन से परीक्षा देने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी बिना किसी दबाव के अपनी क्षमता व ज्ञान के आधार पर प्रश्नों के उत्तर लिखें।
जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की सतत निगरानी जारी है, ताकि बोर्ड परीक्षाएं पूर्णतः नकलविहीन, पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराई जा सकें।
बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन, पारदर्शी व निष्पक्ष वातावरण में संपादित : जिलाधिकारी
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
32.4
°
C
32.4
°
32.4
°
12 %
6.1kmh
0 %
Sat
33
°
Sun
35
°
Mon
35
°
Tue
36
°
Wed
37
°



