
भदोही, 11 मार्च। जनपद में वर्ष 2026-27 के लिए अव्यवस्थित देशी मदिरा व भांग दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवंटन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।जिलाधिकारी एवं लाइसेंस प्राधिकारी शैलेष कुमार के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि नवीनीकरण के बाद शेष बची 10 देशी मदिरा की दुकानों और 24 भांग की दुकानों का प्रथम चरण में ई-लॉटरी के जरिए व्यवस्थापन किया जाएगा।इन दुकानों के लिए इच्छुक आवेदक 10 मार्च 2026 (दोपहर 12 बजे) से 17 मार्च 2026 (दोपहर 12 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आबकारी विभाग की वेबसाइट https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in� पर उपलब्ध है।उन्होंने बताया कि इन दुकानों के आवंटन के लिए ई-लॉटरी 20 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार, भदोही में आयोजित की जाएगी।जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी तथा क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षकों से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा आवश्यक शर्तें व अन्य विवरण जनपद की आधिकारिक वेबसाइट www.bhadohi.nic.in� पर भी उपलब्ध हैं।— रिपोर्ट: भदोही ब्यूरो



