Homeआज की ताजा खबरभदोही : पारिवारिक रंजिश में मासूम की हत्या, आरोपी चाचा 2 घंटे...

भदोही : पारिवारिक रंजिश में मासूम की हत्या, आरोपी चाचा 2 घंटे में गिरफ्तार

भदोही। जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश के चलते एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी ही तीन वर्षीय भतीजी को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चाचा (मृतका के पिता के चचेरे भाई) को घटना के मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, परिवार में लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण आरोपी ने मासूम बच्ची को निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, ग्रामीणों की मदद से बच्ची को कुएं से बाहर निकलवाया गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुरियावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और सघन दबिश के बाद महज दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल ने बताया कि

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश ही घटना का मुख्य कारण सामने आया है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मासूम की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
22.8 ° C
22.8 °
22.8 °
66 %
1.3kmh
60 %
Mon
23 °
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
35 °
Fri
36 °

Most Popular