Homeआज की ताजा खबरभदोही: पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के सम्मान समारोह में भावुक हुआ पुलिस...

भदोही: पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के सम्मान समारोह में भावुक हुआ पुलिस परिवार

भदोही, 14 मार्च 2026।

जनपद भदोही के पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद के अनेक अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।

समारोह में सभी ने पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने भदोहीवासियों के स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगभग एक वर्ष दो महीने के कार्यकाल में उन्हें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता का भरपूर सहयोग, स्नेह और विश्वास मिला, जो उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगा।जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अभिमन्यु मांगलिक अनुशासनप्रिय, कर्तव्यनिष्ठ, साहसी और ईमानदार अधिकारी हैं। उनके कुशल नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी और दर्ज मुकदमों के निस्तारण में भदोही पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामलों में भी जनपद की पुलिस ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। जिलाधिकारी ने उन्हें अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और पौधा भेंट कर अगले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रही और ईद, होली, कांवड़ यात्रा, दशहरा व दीपावली जैसे बड़े पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इसके अलावा फर्जी आधार कार्ड, बैंक धोखाधड़ी, क्लोन चेक और अन्य आर्थिक अपराधों से जुड़े गिरोहों पर कार्रवाई कर करोड़ों रुपये की ठगी को रोका गया। खनन माफिया, भू-माफिया तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों पर की गई कार्रवाई को भी उल्लेखनीय बताया गया।मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने उन्हें समाज के वंचित वर्ग की पीड़ा समझने वाला और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने वाला लोकप्रिय अधिकारी बताया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कहा कि उनके साथ कार्य करना गौरव की बात रही और उनका व्यक्तित्व कर्तव्यपरायणता, न्यायप्रियता और ईमानदारी का उदाहरण है।कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, उपजिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी, भदोही अरुण गिरि, ज्ञानपुर भान सिंह, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर प्रभात राय सहित जनपद के सभी थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अभिमन्यु मांगलिक को एक जनहितैषी और संवेदनशील अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका कार्यकाल भदोही के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
27.6 ° C
27.6 °
27.6 °
12 %
2kmh
21 %
Sat
27 °
Sun
39 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
39 °

Most Popular