Homeआज की ताजा खबरभदोही पुलिस के श्वान ‘मैक्रो’ का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

भदोही पुलिस के श्वान ‘मैक्रो’ का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन


भदोही, । जनपद भदोही पुलिस के डॉग स्क्वॉड को बड़ी उपलब्धि मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के नेतृत्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के प्रभावी पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डॉग स्क्वॉड ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।


पुलिस विभाग के अनुसार अत्याधुनिक प्रशिक्षण प्राप्त स्निफर डॉग्स की सहायता से चोरी, लूट, हत्या और डकैती जैसे कई गंभीर मामलों के खुलासे में महत्वपूर्ण मदद मिली है। इसी क्रम में भदोही पुलिस के डॉग स्क्वॉड के प्रशिक्षित श्वान ‘मैक्रो’ का चयन प्रतिष्ठित 69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट (AIPDM) 2025-26 के लिए किया गया है।
यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र पुलिस द्वारा नागपुर में 28 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर की पुलिस इकाइयों के श्रेष्ठ डॉग स्क्वॉड हिस्सा लेंगे।
श्वान मैक्रो ने National Training Center for Dog and Animal, पंचकूला (हरियाणा) से नौ माह का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है। प्रशिक्षण के दौरान उसने अपने बैच में टॉप-05 कैडेट्स में स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
भदोही पुलिस के अनुसार यह उपलब्धि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में डॉग स्क्वॉड की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने श्वान मैक्रो और पूरी डॉग स्क्वॉड टीम को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
20.4 ° C
20.4 °
20.4 °
49 %
0.5kmh
2 %
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
39 °

Most Popular