Homeआज की ताजा खबरभदोही में आम आदमी पार्टी की बैठक, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों...

भदोही में आम आदमी पार्टी की बैठक, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों पर मंथन

सीआरएस न्यूज़ संवाददाता वसीम आलम


भदोही। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई की बैठक शनिवार को गोपीगंज के एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी उपस्थित रहे।


बैठक में संगठन की मजबूती और पंचायत चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी इकाइयों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जनाधार देशभर में तेजी से बढ़ रहा है और पार्टी आने वाले पंचायत चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी जिला पंचायत की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में सूर्य नारायण, मुन्ना सिंह, मनोज गुप्ता, पंकज कुमार एडवोकेट, इजहर अहमद, विनय कुमार बिंद, सुरेश यादव, अरुण कुमार पासवान, कृपा शंकर गौतम, राजधर बिंद, वीरेंद्र गौड़, रामप्रसाद यादव, संदीप यादव बाला, शिवकुमार मौर्य, अरुण कुमार यादव, कमलेश गौतम, सोहन गौतम, बच्चे लाल गौतम, सरदार अंसारी, बैद्यनाथ सरोज, रोशन अली, धर्मेंद्र बिंद, शिवशंकर बिंद, जयप्रकाश चौहान, हरिशंकर पाल, राम आसरे बिंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
41 %
2.8kmh
0 %
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
39 °
Thu
39 °
Fri
40 °

Most Popular