Homeआज की ताजा खबरभदोही में छिनैती व जालसाजी के मामलों में चार अभियुक्त गिरफ्तार

भदोही में छिनैती व जालसाजी के मामलों में चार अभियुक्त गिरफ्तार

अमित सेठ crs न्यूज संवाददाता

भदोही। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक ओर जहां राहगीरों से मोबाइल छिनैती करने वाले दो आरोपियों को दबोचा गया, वहीं बैंक खाते से 43,900 रुपये अवैध रूप से स्थानांतरित करने के मामले में दो जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है।

पहले प्रकरण में मीरजापुर जनपद के कोठरा निवासी आशुतोष सिंह ने थाना सुरियावां में तहरीर देकर बताया कि 25 जनवरी 2026 की रात लगभग 11:30 बजे वह अपने साथी शिवम शुक्ला के साथ मंडली में भजन कार्यक्रम से लौट रहे थे। चौगुना गेट से पश्चिम चौराहे के पास चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनका वन प्लस सी2 मोबाइल तथा उनके साथी का वीवो वाई39 मोबाइल छीन लिया। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 23/2026 धारा 304(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चौगुना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास से शिवा चौहान (18 वर्ष) निवासी मगुरा, थाना सुरियावां तथा अमन चौहान (20 वर्ष) निवासी गोदमा, थाना सुरियावां को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छिनैती का एक मोबाइल बरामद हुआ। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक गनेश राम, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव व कांस्टेबल चंदन गौड़ शामिल रहे।

दूसरे प्रकरण में थाना गोपीगंज क्षेत्र में दस्तावेजों की जालसाजी कर बैंक खाते से 43,900 रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 413/25 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504 व 506 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि आधार कार्ड की छायाप्रति पर फर्जी हस्ताक्षर कर राशि अवधेश निषाद के खाते में स्थानांतरित की गई।इस मामले में पुलिस ने 11 अप्रैल 2026 को महाबीर मंदिर हाईवे सर्विस लेन से अवधेश निषाद (27 वर्ष) व शिवशंकर निषाद (40 वर्ष) निवासी इब्राहिमपुर पुरवा, थाना गोपीगंज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, कांस्टेबल नीरज निराला व कांस्टेबल सत्यप्रकाश शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
40 ° C
40 °
40 °
9 %
4.4kmh
5 %
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
42 °
Sat
44 °
Sun
44 °

Most Popular