Homeआज की ताजा खबरमिर्जापुर: नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मिर्जापुर: नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई


मिर्जापुर, 23 फरवरी 2026।
जमालपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर सोमवार को की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी को पीड़िता के पिता ने थाना जमालपुर में लिखित तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप एक व्यक्ति पर लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 30/2026 के तहत धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप-निरीक्षक वंश नारायण राय ने टीम के साथ सक्रिय कार्रवाई की। इसी क्रम में आरोपी शिवा पुत्र स्वर्गीय राम दास, निवासी ग्राम लठिया सहिजनी, थाना जमालपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
17.3 ° C
17.3 °
17.3 °
39 %
1.4kmh
1 %
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
35 °

Most Popular