Homeआज की ताजा खबरलखीमपुर खीरी में CO के स्टेनो पर दोहरी शादी का आरोप, जांच...

लखीमपुर खीरी में CO के स्टेनो पर दोहरी शादी का आरोप, जांच शुरू

लखीमपुर खीरी। जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आने के बाद महकमे में हलचल मच गई है। क्षेत्राधिकारी (CO) कार्यालय में तैनात स्टेनो गौरव शर्मा पर दो पत्नियों को धोखे में रखकर अलग-अलग जीवन जीने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से CO कार्यालय की पोस्टिंग से हटा दिया है और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि गौरव शर्मा की पहली पत्नी को कुछ संदिग्ध तस्वीरें मिलने के बाद शक हुआ। इसके बाद की गई पड़ताल में उसे जानकारी मिली कि गौरव शर्मा ने दूसरी महिला से भी विवाह कर रखा है। आरोप है कि दोनों महिलाओं को एक-दूसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और दोनों ही खुद को उनकी वैध पत्नी मानती थीं।पहली पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से करते हुए आरोप लगाया कि गौरव शर्मा ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर सेवा नियमों का उल्लंघन किया है। शिकायत के आधार पर विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए उन्हें CO कार्यालय से हटा दिया है।अधिकारियों के अनुसार मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। अधिकारी फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
37.9 ° C
37.9 °
37.9 °
6 %
4kmh
6 %
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
37 °
Wed
39 °

Most Popular