मध्य प्रदेश (इंद्र यादव) इंदौर,एक तथाकथित शिक्षित MBA छात्र की दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अपनी ही गर्लफ्रेंड की सिर्फ़ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया
वारदात की भयावहता देखिए: पहले हाथ-पैर रस्सी से बांधे।
मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि चीख न निकल सके।
सीने पर बैठकर चाकू से तब तक वार किए जब तक चाकू टूट नहीं गया और उसकी जान नहीं निकल गई।
शर्मनाक रवैया:जब इस हत्यारे से सवाल किया गया, तो चेहरे पर पछतावे की एक लकीर तक नहीं थी। बेहद बेशर्मी से कहता है,”छोड़ो ना यार, जो हुआ सो हुआ।
क्या हमारी शिक्षा हमें यही सिखाती है? क्या किसी की ‘ना’ का मतलब उसकी जान लेना है!
ऐसे नरपिशाच के लिए सिर्फ और सिर्फ फांसी ही एकमात्र न्याय है। अगर हमारी न्याय प्रणाली ऐसे जघन्य अपराधियों को सख्त से सख्त सजा नहीं दे सकती, तो आम जनता का कानून से भरोसा उठ जाएगा।



