Homeआज की ताजा खबरसावधान! टेस्ट ड्राइव या मौत का खेल? ठाणे में टाटा की कार...

सावधान! टेस्ट ड्राइव या मौत का खेल? ठाणे में टाटा की कार गड्ढे में गिरी, स्टंटबाजी पड़ी भारी!

मुंबई (इंद्र यादव) ठाणे, अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं और टेस्ट ड्राइव लेने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ी चेतावनी है। ठाणे के पंचपाखाडी इलाके से एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ हेरिटेज मोटर्स (टाटा मोटर्स के अधिकृत शोरूम) की एक डेमो कार अनियंत्रित होकर एक गहरे निर्माणाधीन गड्ढे में जा गिरी।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ठाणे पश्चिम के पंचपाखाडी में एक बिल्डिंग साइट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि टाटा की इस गाड़ी (टाटा कर्व/सिएरा डेमो यूनिट) से कथित तौर पर स्टंट करने की कोशिश की जा रही थी। रफ्तार और लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि कार सीधे पत्थरों से भरे गहरे गड्ढे में पलट गई।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और स्थानीय लोग मलबे के बीच फंसे लोगों को बाहर निकालने की जद्दोजहद कर रहे हैं। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था और लोग शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।

सवालों के घेरे में ‘हेरिटेज मोटर्स’

अभी पिछले ही महीने ठाणे के ही हीरानंदानी एस्टेट में एक टाटा इलेक्ट्रिक डेमो कार में आग लगने की घटना सामने आई थी। अब इस दूसरे हादसे ने ग्राहकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं!
क्या शोरूम के कर्मचारी टेस्ट ड्राइव के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं!
क्या सार्वजनिक सड़कों या कंस्ट्रक्शन साइट्स पर स्टंट करने की अनुमति दी जा रही है!

जनता के लिए चेतावनी

यह घटना उन सभी के लिए एक सबक है जो जोश में आकर होश खो देते हैं। किसी भी वाहन की टेस्ट ड्राइव उसे समझने के लिए होती है, न कि मौत से खिलवाड़ करने के लिए।
“सब से तेज़” की आपसे अपील है कि गाड़ी चलाते समय स्टंट न करें। आपकी एक छोटी सी गलती आपकी और दूसरों की जान ले सकती है। सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता दें।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
36.2 ° C
36.2 °
36.2 °
12 %
2.2kmh
0 %
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
40 °
Mon
39 °

Most Popular