Homeआज की ताजा खबरस्वामी विवेकानंद जयंती पर सेवा का संकल्प: महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय...

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सेवा का संकल्प: महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण, युवाओं को मिला प्रेरणा संदेश


भदोही।
स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाते हुए ‘नर सेवा–नारायण सेवा’ की भावना के साथ भदोही नगर स्थित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण का सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को संबल प्रदान करना तथा युवाओं में समाजसेवा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।


कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भदोही अशोक जायसवाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का संदेश ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ आज भी समाज को दिशा देने वाला है। जरूरतमंद मरीजों की सेवा से आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है और यही युवा दिवस का वास्तविक संदेश है।
पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा भदोही प्रिंस गुप्ता ने कहा कि युवाओं को केवल विचारों से नहीं, बल्कि सेवा के कार्यों से प्रेरित किया जा सकता है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।
वहीं पूर्व सभासद प्रदीप विश्वकर्मा (दीपू) ने कहा कि मरीजों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। भविष्य में भी इसी तरह के सेवा और सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भदोही अशोक जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामराज मौर्या, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा भदोही प्रिंस गुप्ता, प्रदीप विश्वकर्मा दीपू पूर्व सभासद की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही मुन्नीलाल यादव पूर्व सभासद, नंद किशोर दुबे, संतोष मोदनवाल, प्रदीप भट्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
सेवा कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की। आयोजकों ने संकल्प लिया कि आगे भी समाजहित में इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.9 ° C
18.9 °
18.9 °
32 %
2kmh
0 %
Mon
33 °
Tue
35 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
35 °

Most Popular