छठ पूजा व मॉर्निंग वॉक के लिए होंगी बेहतर सुविधाएं
भदोही।
नगर पालिका परिषद भदोही क्षेत्र के दो प्रमुख तालाबों का सुंदरीकरण चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत इन दोनों तालाबों के सुंदरीकरण पर कुल 1.27 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। कार्य पूर्ण होने के बाद नागरिकों को मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के साथ-साथ पर्व-त्योहारों के आयोजन में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
सुंदरीकरण के बाद तालाबों के चारों ओर बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पाथवे तथा घाटों का निर्माण किया जाएगा। इससे विशेष रूप से छठ पूजा के दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजन-अर्चन में सुविधा होगी।
नगर क्षेत्र में अब तक छठ पूजा के लिए सुव्यवस्थित तालाबों का अभाव रहा है। इन दो तालाबों के विकसित होने के बाद नगर पालिका अन्य तालाबों को भी चिह्नित कर उनके सुंदरीकरण की योजना बनाएगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि शासन को भेजे गए प्रस्ताव के सापेक्ष दो तालाबों के सुंदरीकरण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसमें जलालपुर उत्तरी छोर स्थित मोहल्ला फत्तूपुर का राजा तालाब तथा हनुमानगढ़ी तालाब शामिल हैं।
राजा तालाब के सुंदरीकरण पर 86.86 लाख रुपये तथा हनुमानगढ़ी तालाब पर 40.40 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
सुंदरीकरण कार्य के अंतर्गत तालाबों को और गहरा किया जाएगा, चारों ओर घाटों का निर्माण, पैदल भ्रमण के लिए पाथवे, सीसी चेयर का अधिष्ठापन, वृक्षारोपण तथा जल की शुद्धता बनाए रखने के लिए आधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी।
बुधवार को अधिशासी अधिकारी ने दोनों तालाबों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया।
अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि,
“दोनों तालाब छठ पूजा समेत अन्य पर्वों पर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। इनका सुंदरीकरण चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।”
1.27 करोड़ से नगर पालिका कराएगी दो तालाबों का सुंदरीकरण मार्च तक पूरा होगा कार्य
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
24.8
°
C
24.8
°
24.8
°
44 %
1.3kmh
4 %
Sat
24
°
Sun
36
°
Mon
39
°
Tue
38
°
Wed
39
°



