Homeउत्तर प्रदेशडॉक्टर एक, अस्पताल अनेक: फर्जी महिला डॉक्टर की खबर वायरल होते ही...

डॉक्टर एक, अस्पताल अनेक: फर्जी महिला डॉक्टर की खबर वायरल होते ही मचा हड़कंप

संवाददाता अमित सेठ

एक ही महिला डॉक्टर के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे अस्पतालों को लेकर बड़ा खुलासा


आशीर्वाद और निशांत के बाद ‘द सिटी हॉस्पिटल’ भी जांच के घेरे में, सीएमओ टीम कर सकती है कार्रवाई


वाराणसी। जनपद में एक ही महिला डॉक्टर के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे अस्पतालों को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। “डॉक्टर एक, अस्पताल अनेक” शीर्षक से खबर वायरल होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। डॉक्टर सूची में प्रथम स्थान पर दर्ज नाम शेहरा खातून द्वारा बोर्ड से अपना नाम हटवाने की चर्चा भी तेज हो गई है, जिससे पूरे प्रकरण में फर्जीवाड़े की आशंका और गहराती जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, शेहरा खातून के नाम पर पहले आशीर्वाद अस्पताल और निशांत अस्पताल चर्चा में आए थे। अब राजातालाब क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित द सिटी हॉस्पिटल भी सुर्खियों में है। आरोप है कि एक ही डॉक्टर के नाम पर जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर अस्पताल संचालित किए जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि संबंधित महिला डॉक्टर एवं अस्पताल संचालक के विरुद्ध वर्ष पूर्व चोलापुर और बड़ागांव थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद वाराणसी जिले में लगातार अस्पतालों का संचालन होना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतें होने के बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। चर्चा है कि शिकायत दर शिकायत के बावजूद विभागीय स्तर पर केवल औपचारिक कार्रवाई हुई, जबकि अस्पतालों का संचालन जारी रहा। वायरल खबर के बाद अब सीएमओ वाराणसी की टीम द्वारा जांच और संभावित कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
राजातालाब के बीरभानपुर स्थित द सिटी हॉस्पिटल के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है, यह आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल, पूरे मामले ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
36.3 ° C
36.3 °
36.3 °
16 %
6.4kmh
71 %
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
37 °
Wed
35 °
Thu
33 °

Most Popular