Homeक्राइमUncategorizedखेतों से टुल्लू पंप व सबमर्सिबल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

खेतों से टुल्लू पंप व सबमर्सिबल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार सीआरएस न्यूज़ संवाददाता श्याम शुक्ला


जनपद भदोही के थाना दुर्गागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामनगर में बीते दिनों खेतों से टुल्लू पंप, सबमर्सिबल, केबल, तार व अन्य कृषि उपकरण चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों द्वारा किसानों के खेतों से सिंचाई उपकरण चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना दुर्गागंज पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस टीम लगातार घटना के अनावरण में जुटी थी।
आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को थाना दुर्गागंज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना से संबंधित दो आरोपियों—आरिफ निवासी जनपद प्रयागराज तथा संदीप कनौजिया निवासी थाना दुर्गागंज—को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया केबल तार व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
क्षेत्राधिकारी क्राइम की बाइट
क्षेत्राधिकारी क्राइम श्री चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि “रामनगर में हुई कृषि उपकरण चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया है। अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
14.4 ° C
14.4 °
14.4 °
32 %
1.5kmh
0 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
35 °

Most Popular