नई बाजार। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत नई बाजार में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजीव मोदनवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रही।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने दोनों महान नेताओं के विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए कहा कि पार्टी की रीति-नीति उनके पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दिलीप गुप्ता एवं विनय उमर द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। ‘वंदे मातरम्’ गीत के सामूहिक गायन से कार्यक्रम स्थल राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर राजीव मोदनवाल ने उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। ओंमकारनाथ मोदनवाल, वासुदेव यादव, डब्बू शर्मा, शुभम जायसवाल, राजेश उमर, डा. राजेश मिश्रा, राजकुमार सोनी, धर्मेंद्र उमर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।स्थापना दिवस के इस आयोजन से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा संगठन की एकजुटता और सक्रियता का स्पष्ट संदेश दिया गया।



