बिहार सीआरएस न्यूज संवाददाता दिनेश कुमार बरनवाल




बिहार नवादा,शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल (यू) के नए कार्यालय का मंगलवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉ. नीरज कुमार और जहानाबाद के सांसद डॉ. अरुण कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद आयोजित सभा में नेताओं ने पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जदयू के सक्रिय नेता राजू बरनवाल को संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका के लिए अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि नया कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सहायक होगा। वहीं सांसद डॉ. अरुण कुमार ने संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जदयू विकास और सामाजिक न्याय की नीति पर निरंतर कार्य करती रही है।
समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नारेबाजी के बीच नेताओं का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया।



