Homeक्राइमUncategorizedपुलिस को मिली मजबूती: 5 नई पीआरवी वाहनों को हरी झंडी

पुलिस को मिली मजबूती: 5 नई पीआरवी वाहनों को हरी झंडी

सीआरएस न्यूज़ संवाददाता अमित सेठ


ज्ञानपुर भदोही अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही, ने पुलिस लाइन ज्ञानपुर से 05 नई चार पहिया पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के शामिल होने से जनपद में आपातकालीन सेवाएं और अधिक तेज तथा प्रभावी हो सकेंगी।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नई पीआरवी गाड़ियां विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात की गई हैं, जो अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया तथा आमजन की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इन वाहनों के माध्यम से घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।


थानावार तैनाती एवं गश्त क्षेत्र

  1. थाना दुर्गागंज — पीआरवी नंबर 8620
    सीयूजी नंबर: 9044054068
    गश्त क्षेत्र: रामनगर हरदुआ, सरायकसराय, वरूणापुल, जौनपुर बॉर्डर, चौकी खमरिया क्षेत्र।
  2. थाना औराई — पीआरवी नंबर 8621
    सीयूजी नंबर: 9044654653 (चौकी खमरिया)
    गश्त क्षेत्र: माधोसिंह रेलवे क्रॉसिंग, सहसेपुर, मिर्जापुर बॉर्डर क्षेत्र।
  3. थाना चौरी — पीआरवी नंबर 8622
    सीयूजी नंबर: 9044954402 (चौकी चौरी)
    गश्त क्षेत्र: कंधिया रेलवे फाटक, वाराणसी बॉर्डर क्षेत्र।
  4. थाना ऊंज — पीआरवी नंबर 8623
    सीयूजी नंबर: 9044054058
    गश्त क्षेत्र: रोही तथा प्रयागराज बॉर्डर क्षेत्र।
  5. थाना कोइरौना — पीआरवी नंबर 8624
    सीयूजी नंबर: 9044154733
    गश्त क्षेत्र: थाना कोइरौना, कटरा चौकी, धनतुलसी, प्रयागराज बॉर्डर क्षेत्र।
    सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
    नई पीआरवी वाहनों की तैनाती से जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में पुलिस को बड़ी सहायता मिलेगी। पुलिस विभाग का कहना है कि इससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
18.8 ° C
18.8 °
18.8 °
23 %
1.7kmh
0 %
Tue
19 °
Wed
31 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular