Homeप्रदेशज्ञानपुर पुलिस ने लौटाया गुमशुदा मोबाइल, स्वामी ने जताया आभार

ज्ञानपुर पुलिस ने लौटाया गुमशुदा मोबाइल, स्वामी ने जताया आभार

दिनांक – 23 अगस्त 2025, शनिवार
संवाददाता श्याम शुक्ला

भदोही। पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान का सकारात्मक असर लगातार सामने आ रहा है। इसी कड़ी में थाना ज्ञानपुर पुलिस ने एक गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी तक पहुँचाकर मिसाल पेश की है।

जानकारी के अनुसार, जनपद के सभी थानों पर तैनात कंप्यूटर संचालकों को गुम हुए मोबाइल बरामद करने हेतु सीआईआर नामक पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पोर्टल पर मोबाइल का क्रमांक तथा आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद प्राप्त जानकारी जैसे सिम नम्बर और स्थान का गहन विश्लेषण कर त्वरित कार्रवाई की जाती है। पुलिस की यह पहल लगातार लोगों के लिए सहारा बन रही है।

थाना ज्ञानपुर में नियुक्त संचालक अमित यादव को 23 जुलाई 2025 को एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। सतत प्रयास और अथक मेहनत के बाद उन्होंने गुमशुदा लावा 5जी एंड्रायड मोबाइल यंत्र को खोज निकाला। शनिवार, 23 अगस्त 2025 को उक्त मोबाइल उसके असली स्वामी को विधिवत रूप से सौंपा गया।

अपना खोया मोबाइल लौटने पर स्वामी की प्रसन्नता देखते ही बन रही थी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक भदोही तथा ज्ञानपुर पुलिस टीम का हृदय से आभार जताते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह कार्य न केवल पुलिस की तत्परता का परिचायक है, बल्कि इससे जनता और पुलिस के बीच विश्वास और अधिक गहरा हुआ है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
30.3 ° C
30.3 °
30.3 °
69 %
2.7kmh
41 %
Sat
29 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
32 °

Most Popular