Homeराजनीतिरानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा का भव्य आयोजन: महिला...

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा का भव्य आयोजन: महिला सशक्तिकरण से लेकर गंगा आरती तक होंगे कई कार्यक्रम

भदोही। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश की महान वीरांगना पूर्णश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत भदोही जिले में भव्य रूप से की गई। जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, संस्कृति, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर दिव्या लॉन में भाजपा जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे अभियान की रूपरेखा पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित कर उनके योगदान को राष्ट्रीय सम्मान दिया है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि रानी अहिल्याबाई ने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेकों मंदिरों का जीर्णोद्धार कर प्राचीन और आधुनिक भारत के संगम का मार्ग प्रशस्त किया। उनके जीवन से आज पूरा देश प्रेरणा ले रहा है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के निर्देशानुसार, 21 से 31 मई तक देशभर में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को बृहद स्तर पर मनाया जा रहा है।भदोही जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर कई कार्यक्रम तय किए गए हैं:19 मई: महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यशाला – जिला कार्यालय20 मई: भव्य शोभायात्रा – हॉस्टल चौराहा से दुर्गागंज तिराहा (सुबह 6 बजे)21 मई: जिला गोष्ठी और स्वच्छता अभियान, गंगा आरती – रामपुर घाट23 मई: सांस्कृतिक प्रदर्शनी – जिला कार्यालय (शाम 6 बजे)25 मई: ब्लॉक सभागार, अभोली में पंचायत स्तर की बैठक27 मई: श्रद्धांजलि सभा – दयावती पूज्य महाविद्यालय, सीतामढ़ी29-30 मई: नगर व ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन31 मई: समापन समारोह एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलन – नगर पंचायत भवनकार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, संयोजक सुनील मिश्रा, सह संयोजक स्नेहलता श्रीवास्तव, संजय सिंह, आरती सिंह, गोवर्धन राज, मनीष पांडेय, रामबली मिश्रा, राजेंद्र पाल बघेल, शिवम तिवारी, प्रदीप सिंह, संतोष सिंह, अर्चना पटेल, पूनम गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य नारीशक्ति को सम्मान देना, उनकी प्रेरणा से राष्ट्र निर्माण में योगदान सुनिश्चित करना और युवा पीढ़ी को देश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
27.5 ° C
27.5 °
27.5 °
82 %
1.1kmh
96 %
Sat
27 °
Sun
32 °
Mon
27 °
Tue
29 °
Wed
32 °

Most Popular