Homeक्राइमUncategorizedभदोही में हिंदू चेतना का विराट उद्घोष, डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने किया"...

भदोही में हिंदू चेतना का विराट उद्घोष, डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने किया” हिंदू जागरण ” का आवाह्न

भदोही।भदोही नगर आज हिंदू चेतना, एकता और संगठन के विराट संदेश का साक्षी बना, जब भारत टॉकीज चौराहा स्थित पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री अशोक जायसवाल के कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का भव्य आगमन हुआ।

नगर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं हिंदू समाज के गणमान्य जनों ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया।अपने ओजस्वी, विचारोत्तेजक एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत संबोधन में डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि संगठित, जागरूक और संस्कारित हिंदू समाज ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने दृढ़ शब्दों में कहा कि जिस दिन हिंदू समाज पूर्ण रूप से एकजुट होगा, उसी दिन विश्व पटल पर हिंदू गौरव का परचम लहराएगा।हिंदू समाज को आध्यात्मिक, सामाजिक और राष्ट्रवादी चेतना से सशक्त करने का आह्वान करते हुए उन्होंने प्रत्येक हिंदू से आग्रह किया कि हर मंगलवार और शनिवार को मंदिरों में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए, जिससे समाज में एकता, आत्मबल और राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक प्रबल हो सके।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को “हिंदू को जागो – हिंदू को जगाओ” का सामूहिक संकल्प भी दिलाया।डॉ. तोगड़िया के विचारों को सुनकर पूरा परिसर करतल ध्वनि से गूंज उठा।

वातावरण “जय श्रीराम” और “हिंदू एकता जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से तरुण शुक्ला, श्री अशोक जायसवाल (पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष), प्रिंस गुप्ता (पूर्व नगर अध्यक्ष, भाजपा भदोही), दिलीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, विनय उमर वैश्य, कामता चौरसिया, लवकुश दुबे, प्रदीप विश्वकर्मा, सौरभ चौरसिया, कमलेश जायसवाल, अजय दुबे, अरविंद मौर्य, प्रदीप यादव, अशोक पाल, रिंकू जायसवाल, उमेश सिंह, राजू मोदनवाल, लोकेश सिंह, राजकुमार गुप्ता, नरसिंह यादव, संतोष मोदनवाल, विवेक यादव, विपिन तिवारी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम ने भदोही नगर में हिंदू समाज को संगठित करने की दिशा में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का संचार किया, जिससे आने वाले समय में सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रसेवा की भावना और अधिक प्रबल होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
38 %
7.2kmh
100 %
Sat
30 °
Sun
37 °
Mon
36 °
Tue
37 °
Wed
37 °

Most Popular