Homeआज की ताजा खबरलखनऊ में मातृ-पितृ पूजन दिवस पर भव्य शोभायात्रा, इको गार्डन पर विशेष...

लखनऊ में मातृ-पितृ पूजन दिवस पर भव्य शोभायात्रा, इको गार्डन पर विशेष जनजागरण

लखनऊ में मातृ-पितृ पूजन दिवस पर भव्य शोभायात्रा


लखनऊ, 14 फरवरी।
लखनऊ आश्रम के तत्वावधान में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के अवसर पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में सुसज्जित झांकियों, धार्मिक संदेशों और भक्ति गीतों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कई समाचार पत्रों एवं टीवी चैनलों ने इस आयोजन का कवरेज किया।


शोभायात्रा में भगवान शिव के परिवार की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आकर्षक सजावट और जीवंत प्रस्तुति के कारण राहगीरों ने जगह-जगह रुककर झांकियों के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया।
यात्रा लगभग एक घंटे तक इको गार्डन परिसर में रुकी, जहां साधकों ने उपस्थित लोगों को मातृ-पितृ पूजन दिवस के महत्व से अवगत कराया। इस दौरान पंपलेट वितरित किए गए और लाउडस्पीकर के माध्यम से माता-पिता के सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों का संदेश दिया गया।


आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में साधक भाई-बहनों ने भाग लिया और अनुशासन के साथ यात्रा को सफल बनाया।
यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। आयोजकों ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
14.4 ° C
14.4 °
14.4 °
32 %
1.5kmh
0 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
32 °
Sun
35 °

Most Popular