Homeआज की ताजा खबरपिपरगांव में युवक आग से झुलसा, 80 प्रतिशत तक जला; परिजनों ने...

पिपरगांव में युवक आग से झुलसा, 80 प्रतिशत तक जला; परिजनों ने लगाया जलाने का आरोप

सीआरएस न्यूज़ संवाददाता अमित सेठ


भदोही/ज्ञानपुर।
थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के ग्राम पिपरगांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 08:20 बजे ग्राम पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि गांव निवासी जैसलाल सरोज (55 वर्ष) आग की चपेट में आ गए हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि जैसलाल सरोज पुत्र लालता प्रसाद सरोज सुबह लगभग 07:30 बजे ग्राम प्रधान राम नायक यादव के घर पर हैंडपंप ठीक कराने को लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद जैसलाल आग की चपेट में आ गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक जैसलाल सरोज का शरीर लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस चुका था। पुलिस द्वारा तत्काल उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह, ज्ञानपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
इस मामले में घायल के परिजनों ने ग्राम प्रधान के पुत्र कमलेश यादव पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
33.4 ° C
33.4 °
33.4 °
26 %
1.7kmh
51 %
Wed
33 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
40 °
Sun
40 °

Most Popular