Homeआज की ताजा खबरओल्ड फरीदाबाद के महावीर नगर की पावन धरती पर मद भागवत कथा...

ओल्ड फरीदाबाद के महावीर नगर की पावन धरती पर मद भागवत कथा का भव्य आयोजन

CRS न्यूज़ सच के साथफरीदाबाद से संवाददाता प्रेमवीर सिंह की खास रिपोर्ट

ओल्ड फरीदाबाद के महावीर नगर की पावन धरती पर पंडित ओमप्रकाश शास्त्री जी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन कथा में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के पावन चरित्र का श्रवण कर रहे हैं और धर्म का लाभ प्राप्त कर रहे हैं

।कथा समारोह के दौरान समाजसेवी श्रीमान टोनी पहलवान अपने साथियों सहित कथा स्थल पर पहुंचे और पंडित ओमप्रकाश शास्त्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के चरणों में नमन करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।पंडित ओमप्रकाश शास्त्री जी ने कथा के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान के भजन-कीर्तन का आनंद लिया और आध्यात्मिक वातावरण में स्वयं को धन्य महसूस किया।कथा आयोजन के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक पिंटू सैनी पप्पी सैनी अनिल वर्मा जी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे महावीर नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ कथा का रसपान कर रहे हैं। आप देखते रहिए सी आर एस न्यूज़ सच के साथ

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
26 %
3.6kmh
70 %
Wed
35 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
40 °
Sun
40 °

Most Popular