Homeआज की ताजा खबरभदोही में झुलसने की घटना पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने लिया मौके...

भदोही में झुलसने की घटना पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने लिया मौके का जायजा

आग से झुलसे जैसलाल सरोज के घर पहुंचे डीएम व एसपी, पीड़ित परिवार को न्याय का दिया भरोसा


भदोही
, 9 मार्च।
थाना भदोही क्षेत्र में आग से झुलसे व्यक्ति की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। सोमवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता व न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक आग से झुलसे जैसलाल सरोज (55 वर्ष) पुत्र स्व. लालता प्रसाद सरोज के घर पहुंचे और उनके परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि झुलसे व्यक्ति के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या आपराधिक तत्व की संलिप्तता सामने आती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, खंड विकास अधिकारी औराई दिलीप कुमार पासी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
26 %
3.6kmh
70 %
Wed
35 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
40 °
Sun
40 °

Most Popular