Homeक्राइमUncategorizedभदोही में 14–15 मार्च को होगी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, डीएम-एसपी ने तैयारियों...

भदोही में 14–15 मार्च को होगी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, डीएम-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा

6 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, निष्पक्ष व सुरक्षित संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क

भदोही उत्तर प्रदेश आगामी उ0प्र0 उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह लिखित परीक्षा 14 व 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को निर्विघ्न एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा अतिरिक्त सहायक केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है। प्रश्नपत्रों को कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने और वापस लाने की जिम्मेदारी भी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है।
अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम प्रशासन और पुलिस की निगरानी में रहेगा, जबकि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।
वहीं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों तथा महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे एवं अग्निशमन उपकरण लगाए जाएंगे। उन्होंने ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश पुस्तिका का गंभीरता से अध्ययन करने और किसी भी भ्रम की स्थिति को पहले ही स्पष्ट करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष चक को सभी परीक्षा केंद्रों पर एम्बुलेंस, पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश, एआरटीओ राम सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडे, केएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य, सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
33.4 ° C
33.4 °
33.4 °
26 %
1.7kmh
51 %
Wed
33 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
40 °
Sun
40 °

Most Popular