Homeक्राइमUncategorizedमोस्टवांटेड गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर भदोही पुलिस की गिरफ्त में

मोस्टवांटेड गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर भदोही पुलिस की गिरफ्त में

सीआरएस न्यूज़ संवाददाता अमित सेठ


भदोही। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित गिरोह के सरगना आशीष तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आशीष तिवारी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम चांदी गहना, थाना चौरी जनपद भदोही अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर संगठित तरीके से जालसाजी, धोखाधड़ी और झांसा देकर लोगों से रुपये हड़पने जैसे अपराधों में संलिप्त था। रुपये वापस मांगने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने तथा घर में घुसकर तोड़फोड़ करने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।
बताया गया कि आरोपी के आतंक और दहशत के कारण क्षेत्र के लोग उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने या गवाही देने से डरते थे। समाज में भय का माहौल उत्पन्न करने वाले इस गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी भदोही से 27 फरवरी 2026 को अनुमोदन प्राप्त किया था। इसके बाद थाना चौरी में मु0अ0सं0 25/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में गैंगस्टर और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान चौरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने 9 मार्च 2026 को लठिया नहर पुलिया के पास से गैंगस्टर आरोपी आशीष तिवारी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। बाद में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भदोही, वाराणसी और चंदौली जनपद के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, धमकी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
33.4 ° C
33.4 °
33.4 °
26 %
1.7kmh
51 %
Wed
33 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
40 °
Sun
40 °

Most Popular