Homeआज की ताजा खबरफरीदाबाद में हिंदू सम्मेलन जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन

फरीदाबाद में हिंदू सम्मेलन जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन

आप देख रहे हैं CRS न्यूज़ सच के साथ फरीदाबाद से संवाददाता प्रेमवीर सिंह की खास रिपोर्ट


फरीदाबाद वेदराम कॉलोनी पल्ला नंबर-1 एवं सरस्वती कॉलोनी सैहतपुर में हिंदू सम्मेलन जन जागरण कार्यकारिणी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर समाज में जागरूकता और एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संतोष जी, राधा कृष्ण जी, वीरेंद्र सोनू सुबोध रामानंद, हरेंद्र , कैलाश ओमप्रकाश जी एवं मनोजशर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अपनी सहभागिता से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता, आपसी भाईचारा तथा हिंदू समाज को संगठित करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जागरूक करने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों के आभार व्यक्त करने के साथ किया गया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में एकता और जागरूकता को और मजबूत किया जा सके।
आप देखते रहिए CRS न्यूज़ सच के साथ

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
37 %
2.1kmh
87 %
Wed
29 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
40 °
Sun
40 °

Most Popular