नवादा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में जिला नवादा के वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत प्रज्ञा मंडल बागी (बर्धिया) द्वारा आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में क्षेत्र की 251 माताओं और बहनों ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति, उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला।कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र और भजन-कीर्तन के साथ वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष, महिलाएं और युवा भी यात्रा में शामिल हुए।कार्यक्रम में नवादा के जिला संयोजक केदार जी की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही पकरी वर्मा से उदय शंकर जी, बहेड़ा से केसर जी परिव्राजक तथा प्रज्ञा मंडल के वरिष्ठ परिजन सत्यवती दीदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यज्ञ और कलश यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज में नैतिकता, संस्कार और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।आयोजकों ने बताया कि नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और संस्कारों का प्रसार करना है। यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण शुद्धि और लोककल्याण की कामना की जा रही है।इस पूरे आयोजन में स्थानीय प्रशासन का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सका। प्रज्ञा मंडल बागी के सदस्यों और ग्रामीण जनता ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नवादा में अखिल विश्व गायत्री परिवार की नौ कुंडीय यज्ञ कलश यात्रा धूमधाम से संपन्न, 251 महिलाओं ने लिया भाग
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
37.9
°
C
37.9
°
37.9
°
6 %
4kmh
6 %
Sat
38
°
Sun
39
°
Mon
38
°
Tue
37
°
Wed
39
°



