भदोही। जनपद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त अभियान चलाते हुए शांतिभंग की आशंका में 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में चालान किया। सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
वहीं यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 220 दोपहिया और 41 चारपहिया वाहनों सहित कुल 261 वाहनों का चालान किया।
इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई:
थाना गोपीगंज: ग्राम घनश्यामपुर से 3 अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना कोईरौना: कटरा से 3 एवं ग्राम दरवासी से 3 अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना सुरियावां: कस्बा सुरियावां से 2 अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना औराई: ग्राम शिवरामपुर से 3 अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना ज्ञानपुर: ग्राम भुड़की से 2, बैराखास से 2 एवं पुरेमिया खां से 1 अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना भदोही: ग्राम वीजापुर से 2, जलालपुर से 1 एवं महबूबपुर से 1 अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
शांतिभंग की आशंका में 23 गिरफ्तार, 261 वाहनों का चालान
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
30.2
°
C
30.2
°
30.2
°
24 %
2kmh
2 %
Sun
30
°
Mon
39
°
Tue
38
°
Wed
39
°
Thu
40
°



