Homeआज की ताजा खबरभदोही में रबी फसलों का वैज्ञानिक आकलनजिलाधिकारी ने पाली में गेहूं की...

भदोही में रबी फसलों का वैज्ञानिक आकलनजिलाधिकारी ने पाली में गेहूं की क्रॉप कटिंग कर परखी उत्पादकता

रबी फसलों का वैज्ञानिक आकलन कर गेहूं की क्रॉप कटिंग कर जिलाधिकारी ने परखी उत्पादकता


भदोही, विशेष संवाददाता


जनपद भदोही में रबी फसलों के वास्तविक उत्पादन के आकलन हेतु संचालित क्रॉप कटिंग प्रयोग के अंतर्गत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने तहसील ज्ञानपुर के ग्राम पाली में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादन का वैज्ञानिक परीक्षण किया।


जिलाधिकारी ने किसान श्रीमती पान देवी एवं श्री शीतला प्रसाद के खेत में निर्धारित 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में गेहूं की फसल की कटाई कर थ्रेसिंग कराई। क्रॉप कटिंग के दौरान क्रमशः 18.02 किलोग्राम एवं 14.71 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर औसत उत्पादन लगभग 38 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंका गया।
यह संपूर्ण प्रक्रिया भारत सरकार द्वारा विकसित सीसीई (CCE) एग्री ऐप के माध्यम से ऑनलाइन एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई, जिससे आंकड़ों की सटीकता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाली–सुरियावां मार्ग पर नव निर्मित सड़क की साइड पटरी के कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि साइड पटरी का कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ज्ञानपुर भान सिंह, तहसीलदार अजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुश्री इरम कुमारी, अपर सांख्यिकी अधिकारी रवि प्रकाश, फसल बीमा प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार, राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी, लेखपाल चंद्रभान सिंह, ग्राम प्रधान सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।
इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गोपीगंज मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र का शुभारंभ कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
37.7 ° C
37.7 °
37.7 °
19 %
3kmh
78 %
Sat
39 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
37 °
Wed
36 °

Most Popular