गणतंत्र दिवस के पूर्व आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों से गुंजा मॉडर्न
सीआरएस न्यूज़ संवाददाता दिनेश कुमार बरनवाल बिहार


देश भक्ति नृत्य प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने दर्शकों का जीता दिल
नगर के न्यू एरिया स्थित न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के बहुउद्देशीय सभागार में गणतंत्र दिवस को लेकर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें कक्षा नर्सरी से लेकर छठी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह एवं प्राचार्य सुशील कुमार सहित कई वरिष्ठ शिक्षकों ने दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मॉडर्न शैक्षिक समूह के अध्यक्ष व निदेशक डॉ अनुज सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों में रचनात्मकता बढ़ती है, सामाजिक जुड़ाव मजबूत होता है, शिक्षा और मनोरंजन मिलता है, और विभिन्न संस्कृतियों के बीच समझ व सामंजस्य बढ़ता है। ये अतीत और वर्तमान के बीच एक सेतु का काम करते हैं, जो मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान भी प्रदान करते हैं।खासकर छात्रों में, इन कार्यक्रमों में भाग लेने से आत्मविश्वास और गर्व की भावना आती है। अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत की प्रस्तुति गुंजन, सिमरन, स्नेहिल दीक्षा आदि ने किया। उसके बाद एक से एक बढ़कर देशभक्ति,लोकगीत,नारी सशक्तिकरण पर आधारित कई नृत्य की प्रस्तुति दी गई। यूकेजी के विद्यार्थियों के द्वारा फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति की गई। नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है नृत्य पर नर्सरी के बाल कलाकारों ने मनोहारी प्रस्तुति दिया। इस तरह से लगभग 4 घंटे तक विद्यालय का सभागार देशभक्ति गीतों से गुंजता रहा। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे विद्यालय की स्नेहिल एवं रिद्धि ने अपने नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वीटी कुमारी ,कुमारी स्वीटी, निकिता, माधवी, श्वेता, गायत्री, धीरज, आशीष ,पवन सहित सभी शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।



