Homeआज की ताजा खबरभदोही में मारपीट की सूचना के बाद भदोही पुलिस पर उचित कार्यवाही...

भदोही में मारपीट की सूचना के बाद भदोही पुलिस पर उचित कार्यवाही न करने का लगा आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने लगाई गुहार

भदोही रिपोर्ट वसीम आलम

भदोही में मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने लगाई गुहार


भदोही। जनपद के थाना क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित मोहम्मद इस्तियाक पुत्र मोहमद यूनुस निवासी काशीपुर पोस्ट व थाना भदोही , जिला भदोही ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।


प्रार्थी के अनुसार, 1 मार्च 2026 की शाम करीब 9 बजे गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके घर पर हमला कर दिया और जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से प्रहार किया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसका संतुलन भी बिगड़ गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों में परिवार के ही कुछ लोग शामिल थे, जिन्होंने उसे पकड़कर मारपीट की।

भदोही मारपीट का सीसीटीवी फुटेज का वायरल वीडियो
पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन थाना स्तर पर उसकी तहरीर ठीक से दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि पुलिस ने न तो सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और न ही चोटों का पूरा चिकित्सीय परीक्षण कराया।
प्रार्थी ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि कुछ अन्य स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपियों ने उसे पीटा, लेकिन उनके नाम भी रिपोर्ट में शामिल नहीं किए गए। पीड़ित ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने अधिकारियों से मांग की है कि थाना स्तर पर निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके।
फिलहाल, इस मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
23.3 ° C
23.3 °
23.3 °
59 %
3.9kmh
84 %
Sat
24 °
Sun
33 °
Mon
35 °
Tue
35 °
Wed
36 °

Most Popular