सी आर एस न्यूज़ बिहार संवाददाता दिनेश कुमार बरनवाल
होली – प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक – डॉ अनुज
जिला भर के तमाम प्रखंड एवं पंचायत से सभी समाज एवं धर्म के लोगों ने होली मिलन समारोह में निभाई अपनी भागीदारी
रंगों के महापर्व होली का उल्लास अब अपने पूरे शबाब पर है। वैसे इससे होली नजदीक आ रहा है। होली के गीत गाने हर जगह सुनने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में होली पर्व को देखते हुए शुक्रवार को नवादा नगर के न्यू एरिया में शहर के प्रख्यात शिक्षाविद व समाजसेवी डॉ अनुज सिंह के द्वारा एक भव्य रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें राजनीति की सीमाओं को तोड़कर आपसी प्रेम और सांप्रदायिक सद्भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस समारोह में जिला के सभी जाति- धर्म , संप्रदाय के लोग शामिल होकर सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने समाजसेवी व शिक्षाविद डॉ अनुज सिंह ने ने शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही उनके चाहने वालों ने ने पारंपरिक गीतों और अबीर-गुलाल के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
इसके पश्चात शुरू हुआ रंगों और संगीत से सराबोर होली मिलन समारोह, जिसमें गुलाल, फूलों की होली, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। होली मिलन समारोह में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों की संख्या में फागुनी बयार पर झूमते दिखे।दिल खोलकर नाचते दिखे नागरिक, उड़े अबीर के गुलाल-ढोलक की थाप और ‘फाग’ के गीतों ने माहौल को पूरी तरह से फागुनी बना दिया। वहां उपस्थित लोगोंने ने न केवल एक-दूसरे को रंग लगाया, बल्कि दिल खोलकर जमकर नृत्य भी किया। “जोगिरा- सरारारा” की गूंज के बीच अबीर और गुलाल से पूरा आसमान सराबोर नजर आया। गायकों की टोली में उदय पासवान आकाशवाणी कलाकार ने अपने मधुर होली गीतों के द्वारा कार्यक्रम में चार चांद लगाए ।साथ ही साथ धर्मवीर भारती जी ने भी एक से बढ़कर एक होली गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी। आयोजक की तरफ से स्वादिष्ट मलपुआ, दही बड़ा एवं कचौरी का भी प्रबंध किया गया था, जिसका आनंद लोगों ने उठाया। होली मिलन समारोह में डॉ अनुज ने आगंतुक सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “होली आपसी गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलने का पर्व है। आज नवादा जिलावासियों ने जो उत्साह दिखाया है, वह काबिले तारीफ है।” इस मिलन समारोह ने शहर में चर्चा बटोरी है और सामाजिक एकजुटता के एक सुंदर उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।ऐसे सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजन हमारी सोच को संतुलित करते हैं और हमें नई ऊर्जा व रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने में मदद करते हैं।” कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है।ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे को बढ़ावा देते हैं और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं।उपस्थित लोगों में से नारदीगंज पूर्व प्रखंड प्रमुख गौरी शंकर सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल सामाजिक समरसता बढ़ती है, बल्कि व्यस्त जीवन में कुछ पल खुशियों के भी मिल जाते हैं। समाजसेवी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि डॉ अनुज सिंह के द्वारा यह आयोजन समाज को एकजुट करने का माध्यम है। यह त्योहार आपसी मनमुटाव भुलाकर संबंधों को मजबूत करने का संदेश देता है। कार्यक्रम में जिला भर के तमाम बुद्धिजीवी, मीडिया एवं पत्रकार बंधु ने अपनी सक्रिय भूमिका दिखाई। मौके पर जिला भर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों में से पकरीबरावां जिला परिषद प्रतिनिधि पंकज कुमार, आती पंचायत के मुखिया जितेन्द्र कुमार,सुनील सिंह सरपंच आंती पंचायत, गोरेलाल सिंह समाय पंचायत समिति, संजय मिस्त्री सरपंच बड़ैल, महेश सिंह पूर्व मुखिया पचाढ़ा पंचायत, सोनू सिंह पंचायत समिति प्रतिनिधि हदसा, कृष्ण कुमार प्रभाकर, कौआकोल युवा समाजसेवी राहुल कुमार, युवा समाजसेवी विपुल कुमार हिसुआ नगर परिषद, दिलीप सिंह नरहट,नारदीगंज, पूर्व प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार, राजेश कुमार दिलीप कुमार सहित। हजारों की संख्या में डॉ अनुज सिंह समर्थकों की उपस्थिति रही। अंत में डॉ अनुज सिंह के द्वारा सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन कर होली की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम समापन किया ।



