Homeआज की ताजा खबरयूपी-112 को रफ्तार: भदोही की सड़कों पर उतरीं चार नई पीआरवी, सुरक्षा...

यूपी-112 को रफ्तार: भदोही की सड़कों पर उतरीं चार नई पीआरवी, सुरक्षा तंत्र हुआ और मजबूत


भदोही, 28 मार्च 2026। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में शनिवार को एक अहम पहल की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने पुलिस कार्यालय परिसर से यूपी-112 सेवा के लिए चार नई चार पहिया पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (पीआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जुड़ने से आपातकालीन स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया अब और तेज होने की उम्मीद है।


नई पीआरवी वाहनों को जनपद के चार प्रमुख थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इनकी मौजूदगी से न केवल गश्त व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि अपराध नियंत्रण और त्वरित सहायता व्यवस्था भी मजबूत होगी।
किन क्षेत्रों को मिली नई पीआरवी—
ज्ञानपुर थाना क्षेत्र – वाहन संख्या UP32DG 8993 (सीयूजी: 9044354049)
औराई थाना क्षेत्र – वाहन संख्या UP32DG 8994 (सीयूजी: 9044154328)
भदोही थाना क्षेत्र – वाहन संख्या UP32DG 8995 (सीयूजी: 9044254764)
सुरियावां थाना क्षेत्र – वाहन संख्या UP32DG 8996 (सीयूजी: 9044555655)
इस मौके पर एसपी अभिनव त्यागी ने कहा कि यूपी-112 सेवा प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसका उद्देश्य आमजन को त्वरित, पारदर्शी व प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि इन वाहनों का उपयोग पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी, डायल-112 प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। भदोही पुलिस का कहना है कि जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
33.3 ° C
33.3 °
33.3 °
24 %
2.1kmh
0 %
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
40 °
Tue
38 °
Wed
39 °

Most Popular