Homeआज की ताजा खबररात में चल रहा था अवैध खनन, छनौरा गांव में ट्रैक्टर व...

रात में चल रहा था अवैध खनन, छनौरा गांव में ट्रैक्टर व उपकरण सीज

सीआरएस न्यूज़ संवाददाता श्याम शुक्ला


भदोही। जनपद के थाना दुर्गागंज क्षेत्र अंतर्गत छनौरा गांव में रात के समय हो रहे अवैध खनन पर खनन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को खनन उपकरणों सहित सीज कर दिया गया।


सूचना के अनुसार देर रात अवैध खनन की गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। इसी क्रम में थाना प्रभारी दुर्गागंज व खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की। मौके पर एक ट्रैक्टर मिला, जिसमें खनन उपकरण (प्लस व ताली) लगे हुए थे तथा मिट्टी लदी हुई थी। आवश्यक अभिलेख न प्रस्तुत किए जाने पर वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कई दिनों से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रात के अंधेरे में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
22.6 ° C
22.6 °
22.6 °
60 %
1.6kmh
100 %
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
37 °

Most Popular