Homeआज की ताजा खबरकमलाकांत दुबे हत्याकांड का एक और आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

कमलाकांत दुबे हत्याकांड का एक और आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश ​भदोही/सूरत,भदोही जनपद के चर्चित कमलाकांत दुबे हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के बाद से फरार चल रहे साजिशकर्ता आरोपी अंकित यादव उर्फ लवकुश को पुलिस टीम ने गुजरात के सूरत जिले से दबोच लिया है।


भदोही, 22 फरवरी। जनपद के थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धसकरी में वाहन से कुचलकर की गई हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना में शामिल एक और फरार आरोपी को भदोही पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 10 दिसंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे ग्राम धसकरी निवासी कमलाकांत दुबे को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रारंभ में इसे सड़क दुर्घटना माना गया, लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि टक्कर जानबूझकर मारी गई थी और मामला सुनियोजित हत्या का है।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मेहीलाल यादव, मुन्ना लाल यादव, सुजीत यादव और मनीष कुमार यादव सहित अन्य के विरुद्ध हत्या की साजिश समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। उक्त चारों आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जिला कारागार में निरुद्ध हैं।
जांच के दौरान यह भी तथ्य सामने आया कि मृतक कमलाकांत दुबे ने अपने ही गांव के प्रधान के विरुद्ध कथित वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। शिकायत के आधार पर जांच के आदेश दिए गए थे और प्रधान की वित्तीय शक्तियों पर रोक लगा दी गई थी। पुलिस इस विवाद को हत्या की साजिश का प्रमुख कारण मान रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी अंकित यादव उर्फ लवकुश पुत्र जितेंद्र यादव, निवासी मीरगंज भटहर थाना मीरगंज जनपद जौनपुर, गुजरात के सूरत जिले के लिम्बायत थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिवाकर राय, मुख्य आरक्षी जयप्रकाश यादव, आरक्षी विष्णु सिंह तथा आरक्षी सेराफुल हसन शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना जारी है तथा साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
17.9 ° C
17.9 °
17.9 °
37 %
1.2kmh
0 %
Sun
18 °
Mon
33 °
Tue
32 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular