भदोही। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 हरियाव सिटी के निवासियों को जल्द ही टूटी-फूटी सड़क से राहत मिलने वाली है। गुरुवार को यहां लगभग 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिलान्यास नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पति एवं वार्ड सभासद डॉ. मो. अतहर अंसारी ने किया।
हरियाव क्षेत्र पहले ग्रामसभा के अंतर्गत आता था, जिसे बाद में नगर सीमा में शामिल कर नया वार्ड बनाया गया। नगर में शामिल होने से पहले यहां बुनियादी सुविधाओं—सड़क, नाली और पेयजल—का गंभीर अभाव था। अब नगर क्षेत्र का हिस्सा बनने के बाद यहां विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार जिस मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, उसका एक हिस्सा कच्चा था और बाकी हिस्से में पुरानी खड़ंजा सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था।
डॉ. मो. अतहर अंसारी ने बताया कि नई सीसी सड़क राजमणि गौतम के घर से विजय गौतम की मशीन तक बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वार्ड सभासद सत्ती रायबहादुर बिंद द्वारा उठाई गई मांग पर नगर पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने निर्माण को स्वीकृति दी थी। शासन से बजट जारी होने के बाद अब कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क का निर्माण निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा।
शुभारंभ के मौके पर स्थानीय नागरिकों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और सड़क निर्माण पर खुशी जताई। इस दौरान अखिलेश कन्नौजिया, रायबहादुर बिंद, अंसार सिद्दिकी, योगेश गौतम, राकेश गौतम, अनिल गौतम, कमलेश कुमार, सुरेंद्र गौतम, राजेंद्र गौतम, वीरेंद्र गौतम, राजमणि गौतम, महेंद्र गौतम समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
भदोही: हरियाव सिटी में 39 लाख की सीसी सड़क निर्माण का शुभारंभ, वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर
RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
42.5
°
C
42.5
°
42.5
°
8 %
3.5kmh
0 %
Sun
43
°
Mon
44
°
Tue
43
°
Wed
43
°
Thu
43
°



