Homeक्राइमUncategorizedसीबीएसई 10वीं परीक्षा में गुरुकुल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, मेधावी छात्रों...

सीबीएसई 10वीं परीक्षा में गुरुकुल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, मेधावी छात्रों का भव्य स्वागत

नवादा

नवादा स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। कई विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया।विद्यालय के निदेशक रवि कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह परिणाम सभी के संयुक्त प्रयास का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल पब्लिक स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिसर में देर तक बधाइयों का सिलसिला चलता रहा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
12 %
2.4kmh
23 %
Sat
37 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
43 °
Wed
43 °

Most Popular