Homeआज की ताजा खबरचिकित्सा जगत के महान पुरोधा थे डॉक्टर शत्रुघन -नरेंद्र कुमार

चिकित्सा जगत के महान पुरोधा थे डॉक्टर शत्रुघन -नरेंद्र कुमार

बिहार संवाददाता दिनेश कुमार बरनवाल

नवादा श्री कृष्णा नगर सहकारी गृह निर्माण समिति लिमिटेड के बैनर तले गुरुवार को सहकारिता भवन सभागार में अध्यक्ष अरुण कुमार की अध्यक्षता में प्रसिद्ध चिकित्सक तथा गृह निर्माण समिति के संस्थापक सदस्य डॉक्टर शत्रुघन प्रसाद सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


समारोह के मुख्य अतिथि बिहार राज्य सहकारिता बैंक के पूर्व अध्यक्ष तथा नवादा के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह चिकित्सा जगत के महान पुरोधा थे ।जिनके निधन से नवादा वासियों खासकर गरीब लोगों को बड़ी छती हुई है।उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक के रूप में वे जितने सफल और काबिल थे उतना ही वे सामाजिक जिंदगी में लोकप्रिय भी थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में भी मेरे छोटे भाई के समान रहकर उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों में सहयोग किया था ।डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह मरीजों की सेवा भी मानवीय दृष्टिकोण से करते थे। उनके निधन से आज नवादा में गरीबों का मसीहा चला गया ।जो नवादा के लिए त्रासदी माना जाएगा ।उन्होंने कहा की विधि का विधान अटल है। कब संसार से कौन चला जाएगा ।कहना बड़ा मुश्किल है। उन्होंने शत्रुघ्न बाबू से जुड़े कई संस्मरण भी सुनाएं ।गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि 40 वर्षों पूर्व जब मैं गृह निर्माण समिति की स्थापना की थी तब डॉ शत्रुघ्न प्रसाद सिंह संस्थापक सदस्य बने थे ।समिति को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान था ।वे हंसमुख, मिलनसार तथा संवेदना के धनी चिकित्सक थे। जिन्होंने मुजफ्फरपुर से नवादा आकर यहां के निवासियों की बड़ी सेवा की ।उन्होंने कहा कि नवादा में उनकी एक प्रतिमा भी लगनी चाहिए ।ताकि उनकी सेवा को याद किया जा सके। उन्होंने नरेंद्र नगर की एक सड़क का नाम डॉक्टर शत्रुघन बाबू के नाम पर रखने की घोषणा की। हर वर्ष डॉक्टर सत्गुण बाबू की पुण्यतिथि मनाने का भी संकल्प लिया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता डॉक्टर साकेत बिहारी ने कहा कि शत्रुघ्न बाबू गरीबों की मसीहा थे ।उन्होंने संवेदना के साथ गरीबों का इलाज किया। ईमानदारी से नवादा के गरीबो की सेवा की । उनकी स्मृतियां सदा अमर रहेगी इस अवसर पर पत्रकार डॉ साकेत बिहारी ,कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, बंगाली पासवान ,प्रमोद कुमार,जनसुराज नेता मसीहुद्दीन , अशोक सिंह,व्यापार मंडल के अध्यक्ष टुन्नी सिंह, सहकारिता बैंक के पत्रकार वरुणेंद्र कुमार, जागेश्वर पासवान, कॉंग्रेस पार्टी के अध्यक्ष प्रभाकर झा,बिनोद कुमार पपु, कृष्ण कुमार प्रभाकर, भाजपा नेता नन्दकिशोर चौरसिया आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। सविनय 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
23 %
1.8kmh
2 %
Fri
41 °
Sat
43 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
43 °

Most Popular