मॉडर्न संस्थान ने मगध क्षेत्र में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर स्थापित किया नया कीर्तिमान
विद्यालय की छात्रा भव्या भारती ने 98% अंक प्राप्त कर जिले भर में किया नाम रोशन
77 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया 90 फ़ीसदी से अधिक अंक
बिहार संवाददाता दिनेश कुमार बरनवाल
नवादा बिहार मॉडर्न पब्लिक स्कूल, उत्कृष्टता की विरासत को निरंतर बरकरार रखना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती होती है। अपने इस विरासत को सफलतापूर्वक बरकरार रखते हुए इस वर्ष भी मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने बेहतरीन परीक्षा परिणाम से जिले में धूम मचा दिया। बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित दसवीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। परीक्षा का परिणाम शानदार रहा और एक-एक अंक के लिए बच्चों के बीच कड़ी प्रति स्पर्धा देखने को मिली। सीबीएसई की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर पहले कोई सूचना नहीं जारी की गई थी। परीक्षा एवं रिजल्ट प्रशासन के नियमों में बदलाव के कारण अधिकांशत छात्राएं आशंकित थे। विद्यार्थी समय से पहले ही सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट खोजने में लगे हुए थे। बुधवार को अचानक से दसवीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया, परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। अच्छी शिक्षा अनुशासन और बेहतर परिणाम के लिए ख्याति प्राप्त ,दक्षिण बिहार एवं झारखंड के शैक्षणिक संस्थानों में शुमार, मॉडर्न इंग्लिश स्कूल नवादा के छात्र-छात्राओं ने बेहतर परिणाम दिया। मॉडर्न इंग्लिश स्कूल कुंती नगर एवं न्यू एरिया के बच्चों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखते हुए अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।विद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान रच दिया। 100 से भी अधिक विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया । इसके साथ ही शेष सभी विद्यार्थियों ने 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करके शत-प्रतिशत रिजल्ट के साथ विद्यालय के रिकॉर्ड को जिलेभर में सर्वोच्च बना दिया है। *98 फीसदी अंक प्राप्त करके न्यू एरिया शाखा की भव्या भारती ने जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त की।* *वहीं दूसरे स्थान पर आयुष आनंद ने 97 फ़ीसदी अंक हासिल किया।विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों में से ऋषभ राज को 96% एवं सचिन को 96% अंक प्राप्त हुए ।वहीं हर्षवर्धन 95%, शिवानी 95%,शिवम 95%, आर्यन 95%, साक्षी वर्मा 95%,आयुष 95% ,मोनू कुमार 95%, सृष्टि 95%, विजयालक्ष्मी 95% ,अंकित कुमार 95%, अजीत कुमार 95% ,राजलक्ष्मी 94%* के साथ-साथ कई विद्यार्थियों ने उच्चतम अंक प्राप्त कर एक नया प्रतिमान स्थापित किया। वहीं विषयवार कई विषयों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया। *गणित में हर्षवर्धन एवं शुभम के साथ-साथ और कई बच्चों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किया।* बेहतरीन रिजल्ट आने से विद्यार्थियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल कायम है इस अवसर पर मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक डॉ अनुज सिंह ने सभी सफल छात्राओं को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी ,बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए आज खुशी मनाने का दिन है ।आज हमारे विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफल होकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। इतना अच्छा परिणाम विद्यार्थियों के मेहनत का फल है । साथ ही साथ उन्होंने सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस सफलता के पीछे शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।विद्यार्थियों के माता-पिता का भी इसमें योगदान सराहनीय रहा है ।हमने विद्यालय में जो राष्ट्रीय स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है, उसका पूर्ण सदुपयोग करके हमारे शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई करवाई ,जिसका परिणाम हमें उत्कृष्ट रिजल्ट के रूप में प्राप्त हुआ है। निदेशक डॉ अनुज सिंह ने इस सफलता से उत्साहित होकर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गोपाल चरण दास ने भी सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है। जिसमें विद्यालय के विद्वान शिक्षकगणों की भूमिका और उत्कृष्ट मार्गदर्शन सहयोगी रहा है। मैं अपनी ओर से एवं समस्त विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों और उनके शिक्षकों को ढेर सारी बधाइयां देता हूं।विद्यालय के उपप्राचार्य सुजय कुमार एवं मिथिलेश कुमार विजय ने भी सभी बच्चों को बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। सभी सफल विद्यार्थी अपने-अपने परिणामों को लेकर फूले नहीं समा रहे थे। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के शिक्षकों का आभार जताया। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित अध्ययन और अनुशासन को दिया। परिणाम देखने के क्रम में नीरज कुमार मिश्रा, दीपक पुष्टि, विपुल कुमार, रोशन मिश्रा, वंदना कुमारी ,मुकेश कुमार, विजय कुमार अकेला, अखिलेश्वर सिंह, इंद्रजीत कुमार मिश्रा के साथ-साथ सभी शिक्षकों की उपस्थित रही।



