Homeआज की ताजा खबरबाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बिहार संवाददाता: दिनेश कुमार बरनवाल

नवादा बिहार के भाजपा कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अनिल मेहता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।मुख्य अतिथि अनिल मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर प्रयासों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के विचार आज भी समाज को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब के विचारों की अनदेखी की और केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए उनके नाम का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आदर्शों को वास्तविक रूप से आगे बढ़ाने का कार्य किया है।कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप रंजन, नरेश वर्मा, महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा, अरविन्द गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद भोली, मुकेश कुमार, नवादा विधानसभा संयोजक अभिजीत कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी मनीष सिन्हा, गरीबन महतो, तरुण राजवंशी, राहुल चन्द्रवंशी, सूर्यनारायण गुप्ता, सन्नी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा समाज में समरसता और समानता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
35.7 ° C
35.7 °
35.7 °
23 %
1.8kmh
2 %
Fri
41 °
Sat
43 °
Sun
44 °
Mon
44 °
Tue
43 °

Most Popular