Homeआज की ताजा खबरसराय कंसराय रेलवे स्टेशन पर अंडरपास की मांग तेज, डीएम से एनओसी...

सराय कंसराय रेलवे स्टेशन पर अंडरपास की मांग तेज, डीएम से एनओसी जारी करने की अपील


भदोही।
सराय कंसराय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी हिस्से में अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर चर्चा में आ गई है। स्थानीय निवासियों की ओर से जिलाधिकारी भदोही को प्रार्थना-पत्र देकर जनहित में शीघ्र एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करने की मांग की गई है, ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके।


प्रार्थना-पत्र में बताया गया है कि अंडरपास न होने के कारण लोगों को आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी मुद्दे को लेकर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने मतदान का विरोध भी किया था। तत्कालीन जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद ही शाम तीन बजे से मतदान संभव हो सका था।


स्थानीय लोगों के लगातार प्रयासों के बाद अब उत्तरी रेलवे, प्रतापगढ़ स्थित सहायक मंडल अभियंता (Sc. Assistant Divisional Engineer) कार्यालय की ओर से अंडरपास निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए जिला प्रशासन से एनओसी मांगी गई है। संबंधित पत्र की छायाप्रति भी जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।
भदोही विधानसभा क्षेत्र संख्या 393 से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता जाहिद बेग ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द एनओसी प्रदान की जाए, ताकि वर्षों से लंबित अंडरपास की मांग पूरी हो सके और क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
अब निगाहें जिला प्रशासन के निर्णय पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि सराय कंसराय क्षेत्र के लोगों को कब तक सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल पाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
34.7 ° C
34.7 °
34.7 °
18 %
4kmh
14 %
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
40 °
Tue
38 °
Wed
39 °

Most Popular